पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भीमराव अंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम करवाया

भीमराव अंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम करवाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अबोहर| गली नं 6 स्थित बांबे इंस्टीट्यूट में भारत र| डाॅ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जय प्रकाश शास्त्री थे। इस मौके पर वक्ताओं ने बताया कि किस तरह बाबा साहब ने संविधान की रचना कर स्वतंत्र देश के निवासियों को एक समानता का अधिकार प्रदान किया है। भारत का संविधान सभी के लिए बराबर है। इसमें हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। यह दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। इस मौके पर इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर गगन चुघ ने बच्चों को बाबा साहेब के जीवन के बारे में बताया। इस मौके पर बच्चों को बाबा साहब की जीवनी से संबंधी बायोग्राफी बुक भी भेंट की गई। इस मौके पर जगदीश बिश्नोई, इंस्टीट्यूट का स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...