पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में गीतु नागपाल जिले में प्रथम

बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में गीतु नागपाल जिले में प्रथम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अबोहर| डीएवी कॉलेज का पंजाब विश्वविद्यालय द्वारा दिसम्बर 2017 में आयोजित बीकॉम के प्रथम सेमेस्टर के घोषित परीक्षा परिणाम छात्रों की विलक्षण प्रतिभा व अर्जित योग्यता के बल पर शानदार रहा। जिसमें गीतु नागपाल ने 81.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान, कोमल रानी ने 79.68 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान व स्मृति मुजांल, कशिश, दिव्या व आर्शी गोयल ने 77.65 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से तृतीय स्थान अर्जित किया है। इस अवसर पर वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष हरविन्द्र कौर ने छात्रों को बधाई प्रदत्त करके छात्रों की सफलता की सराहना की व उनके अभिभावक वर्ग के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रिसिंपल डॉ. राजेश कुमार महाजन ने छात्रों की सफलता पर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

गीतू नागपाल।

खबरें और भी हैं...