पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रेलवे गेटमैन से मारपीट कर मोबाइल छीनने के आरोप में तीन गिरफ्तार

रेलवे गेटमैन से मारपीट कर मोबाइल छीनने के आरोप में तीन गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेलवे गेटमैन से मारपीट कर मोबाइल छीनने के आरोप में तीन गिरफ्तार

मलोट|मलोट-बठिंडा
रेल मार्ग पर 29सी फाटक पर तैनात गेटमैन की रात्रि ड्यूटी के दौरान उसकी मारपीट कर उसकी वर्दी फाड़ने व उससे मोबाइल छीनने के आरोप में रेलवे पुलिस ने तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। रविदास मोहल्ला निवासी सतपाल ने बताया कि वह रेलवे के गेट नंबर सी 29 पर गेटमैन की नौकरी करता है। 13 अप्रैल की रात्रि को वह ड्यूटी पर तैनात था। रात्रि के करीब नौ बजे खाना खा रहा था। इस दौरान ही 3-4 युवक आए। जिन्होंने आते ही उसे पकड़ लिया और कहने लगे कि जो भी कीमती सामान है वह निकाल दो। उन्होंने हाथापाई करते हुए उसकी जेब से मोबाइल निकाल लिया और उसकी वर्दी भी फाड़ डाली। जिसके बाद उसने रेलवे पुलिस चौकी को शिकायत दी। रेलवे पुलिस ने अबोहर थाने में गुरविंदर सिंह, अमृतपाल सिंह निवासी घुमियारा व हरजीत सिंह उर्फ गीती निवासी फकरसर के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है।

खबरें और भी हैं...