पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अग्नि सुरक्षा सप्ताह के दौरान निकालेंगे मार्च

अग्नि सुरक्षा सप्ताह के दौरान निकालेंगे मार्च

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अबोहर| 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक मनाए जा रहे अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत स्थानीय दमकल विभाग द्वारा जागरूकता मार्च का आयोजन आज किया जा रहा है। दमकल विभाग के फायर अफसर गुरजंट सिंह व सहायक फायर अधिकारी बरिन्द्र सिंह ने बताया कि यह मार्च सुबह 10 बजे फायर ब्रिगेड कार्यालय से अग्निशमन गाड़ियों व कर्मचारियों सहित शहर के लिए रवाना होगा। उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल, 1944 को मुम्बई बंदरगाह पर फोर्टस्टीकेन नामक मालवाहक जहाज खड़ा था, जिसमें रूई की गांठें, विस्फोटक सामग्री एवं युद्ध उपकरण भरे हुए थे, उसमें अकस्मात भयानक आग लग गयी थी। मुम्बई के अग्नि शमन दल के जवान आग को बुझाने की लगातार कोशिश कर रहे थे। आग बुझाते समय जहाज में विस्फोटक सामग्री होने के कारण भयानक विस्फोट हुआ और मुम्बई नगरी हीं नहीं बल्कि पूरा देश हिल गया। इस आगजनी में आग बुझाने वाले दमकल के 66 अग्निशमन कर्मी आग की लपेट में आकर वीरगति को प्राप्त हुए थे। इन बहादुर अग्निशमन कर्मियों की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 14 अप्रैल को अग्निशमन दिवस मनाया जाता है और 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक अग्निशमन दल द्वारा अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है।

खबरें और भी हैं...