- Hindi News
- National
- अबोहर में जल्द खुलेगा राजकीय महाविद्यालय, मुख्यमंत्री ने की अंबेडकर जयंती कार्यक्रम पर पुष्टि : संदीप जाखड़
अबोहर में जल्द खुलेगा राजकीय महाविद्यालय, मुख्यमंत्री ने की अंबेडकर जयंती कार्यक्रम पर पुष्टि : संदीप जाखड़
अबोहर| अबोहर कांग्रेस प्रभारी संदीप जाखड़ ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा जल्द ही अबोहर में राजकीय महाविद्यालय स्थापित किया जा रहा है। इस बारे में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अंबेडकर जयंती के समारोह में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ को बताया था कि इस संबंधी फाइल को शनिवार को ही स्वीकृत कर दिया था। जाखड़ ने अबोहर में राजकीय महाविद्यालय खोलने के फैसले के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद करते हुए कहा कि यह इस इलाके के लिए एक बड़ी देन होगी। यहां सरकारी कॉलेज खुलने से इलाके में छात्रों को उच्च शिक्षा मिल सकेगी। बता दें कि पंजाब सरकार द्वारा इसी बजट में राज्य में 10 नए सरकारी कॉलेज खोलने की स्वीकृति दी गई थी। अबोहर क्षेत्र में पहले कोई सरकारी कॉलेज नहीं था, जिस कारण अबोहर, बल्लुआना इलाके के छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। यह कॉलेज अबोहर, बल्लुआना क्षेत्र के छात्रों के लिए एक वरदान साबित होगा।