ढींगावाली में सरपंच ने शुरू करवाई गेहूं की खरीद
अबोहर| गांव ढींगावाली में गांव के सरपंच व जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुशील सियाग ने सरकारी खरीद का उद्घाटन गांव की दाना मंडी में किसान इकबाल सिंह की गेहूं की ढेरी की बोली करवा किया। पहली खरीद आढ़ती फर्म राम चन्द अशोक कुमार ने की। इस अवसर पर मार्कफैड के इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह, ग्रेडिंग सुपरवाइजर श्री राम, मंडी प्रधान राम चन्द्र गोदारा तथा आढ़ती और किसान उपस्थित थे। सरपंच सियाग ने किसानों को आश्वस्त किया कि पंजाब सरकार किसानों की गेहूं का एक-एक दाना खरीद करने के लिए सभी प्रबंध मुकम्मल कर लिए हैं।