बाबा साहब अंबेडकर संविधान सुरक्षा कमेटी की हुई बैठक
अबोहर| बाबा साहब अंबेडकर संविधान सुरक्षा कमेटी की एक बैठक नगर परिषद के टाउन हाल में हुई। जिसमें संविधान के निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के 127वें जन्मोत्सव पर शनिवार को हुए मंच के बारे में चर्चा की गई, जिसका नेतृत्व बाबा साहब अंबेडकर संविधान सुरक्षा कमेटी द्वारा किया गया था। कार्यक्रम में शहर और आसपास के गांवों से समस्त अनुसूचित जाति, जनजाति व पिछड़ा वर्ग की सामाजिक संस्थाओं के गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसडीएम पूनम सिंह, डॉ. फूल सिंह, डाॅ. रेशम अटवाल, अक्षय जिलोआ जालंधर से पहुंचे। मुख्य अतिथियों और लोगों का पहुंचने पर कमेटी ने आभार व्यक्त किया। इस बैठक में फगवाड़ा और फिरोजपुर शहर में हुई हिंसक घटना की घोर निंदा की गई। इस बैठक में ओम प्रकाश कोषाध्यक्ष पंजाब सफाई सेवक यूनियन, गोपीचंद सांदड, मनोज जलोटिया, मानक शाह, राकेश, सरवन चावला, रजनीश चावरियां, सुभाष धौलिया, रवि भट्टी, हरबंस लाल, उपस्थित थे।