पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 500 पेेंशनर्स ने सरकार को कोसा, निकाला रोष मार्च

500 पेेंशनर्स ने सरकार को कोसा, निकाला रोष मार्च

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाब राज्य पॉवरकॉम/ट्रांसमिशन कार्पोरेशन लिमिटेड पंजाब के पेंशनर्स एसोसिएशन श्री मुक्तसर साहिब के सदस्यों ने शनिवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विशाल रोष मार्च निकाला। उसके बाद सांसद सुनील जाखड़ की कोठी के समक्ष रोष जताते हुए प्रशासनिक अधिकारी को मांगपत्र सौंपा। इस रैली में अध्यक्षता कर रहे प्रांतीय प्रधान अविनाश शर्मा व उपप्रधान प्रकाश चंद्र तथा अबोहर प्रधान शंकर दास के नेतृत्व में श्री मुक्तसर साहिब, फरीदकोट व फिरोजपुर सर्कल के करीब 500 पेंशनर्स ने पहले नेहरू पार्क में एकत्र होकर पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद रोष मार्च निकाला।

अबाेहर में शनिवार को रोष मार्च करते हुए पैंशनर्ज एसोसिएशन के सदस्य।

खबरें और भी हैं...