सीमिगो स्कूल के विद्यार्थी पूल पार्टी का आनंद लेते हुए।
भास्कर संवाददाता|अबोहर
सीमिगो इंटरनेशनल स्कूल में स्पेशल पूल पार्टी का आयोजन किया गया। इस पार्टी में प्री-नर्सरी से केजी तक के छात्रों ने भाग लिया। जहां बच्चों ने पूल में बॉल, गुब्बारे आदि से खेलते हुए खूब मस्ती की, जिसके बाद स्कूल की होस्टल मैस में खाना खाकर पार्टी का आनंद उठाया। स्कूल के चेयरमैन जयप्रकाश मित्तल व प्रधानाचार्य रजनी शर्मा ने बताया स्कूल के इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन करवाने का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों का पढ़ाई के साथ-साथ मनोरंजन करवाना व उन्हें गर्मी से राहत दिलवाना था।