अबोहर| पेंशन योजना की वेरिफिकेशन प्रक्रिया के दौरान 8 महीने पहले पेंशन कटने के बाद मुश्किलों का सामना कर रहें गुरमेल सिंह को समाज सुधार सभा के सहयोग के चलते पेंशन प्राप्त हो गई है। सभा के प्रधान राजेश गुप्ता ने बताया कि गुरमेल सिंह 100 प्रतिशत नेत्रहीन है और 8 माह से पेंशन के लिए दर दर भटक रहा था। समाज सुधार सभा द्वारा उसकी पेंशन प्राप्त करने में हर संभव सहायता कर उसे 8 माह के संघर्ष के बाद पेंशन दिलवा दी गई। सरकार द्वारा उसके खाते में 750 रुपए पेंशन राशि जमा कर दी गई है। उन्होंने विभाग से अन्य अपात्र ठहराए गए योग्य पात्रियों की पेंशन भी जल्द बहाल करने की मांग की है।