अबोहर|उत्तर क्षेत्रीय श्री अरोड़वंश सभा के जिला फाजिल्का के अध्यक्ष नरेश खुराना ने कहा कि सभी अरोड़वंशी भाईयों को चाहिए कि वे अपने गौरवशाली इतिहास को मद्देनजर रखते हुए प्रत्येक वर्ष 30 मई को आने वाली अरूट जयंती को धूमधाम से मनाएं। इस दिन होने वाले कार्यक्रमों और समारोहों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। कोई भी समाज तब तक अपनी पहचान जिंदा रख सकता है, जब तक उसके सदस्य एकजुट होकर मिलनसारिता से रहेंगे। हमारे आपसी भाईचारे और सद्भाव के चलते ही हम अपने समाज के गौरवशाली इतिहास को इसी कामयाबी के साथ आगे ले जाने में सफल होंगे।