मनप्रीत बराड़ लायंस लॉकेट से सम्मानित
अबोहर|अंतरराष्ट्रीय एनजीओ लायंस क्लब के साथ पिछले ढाई दशकों से जुड़कर समाजसेवा के बेहतरीन कार्यों में सदैव अग्रणी रहने वाले लायंस क्लब के रीजन-8 (321 एफ) चेयरमैन मनप्रीत सिंह बराड़ की बेहतरीन सेवाओं को देखते हुए इंटरनेशनल डायरेक्टर द्वारा उन्हें लायंस लॉकेट भेंट कर सम्मानित किया गया है। मनप्रीत बराड़ लंबे समय से लायंस क्लब के साथ जुड़कर विभिन्न पदों पर रहते हुए समाजसेवी कार्यों और लायंस क्लब के प्रोजेक्टों में अहम भूमिका निभाते रहें हैं। क्लब के इंटरनेशनल डायरेक्टर अरविंद संगल (321 एफ) ने मनप्रीत सिंह के कार्यों की प्रसंशा करते हुए कहा कि उनकी निस्वार्थ सेवाओं और क्लब के रीजन चेयरमैन के तौर पर वर्तमान में बेहतरीन सेवाओं को मद्देनजर उन्हें उक्त सम्मान भेंट किया गया।