पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संविधान में छेड़छाड़ करने की कोशिश नहीं की जाएगी बर्दाश्त : गोपीचंद सांदड़

संविधान में छेड़छाड़ करने की कोशिश नहीं की जाएगी बर्दाश्त : गोपीचंद सांदड़

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युवजन समाज व भारतीय सफाई कर्मचारी की मध्यप्रदेश शाखा द्वारा हक एवं अधिकार सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें पंजाब के प्रांतीय अध्यक्ष ई. गोपीचंद सांदड़ सहित विभिन्न राज्यों के समाज अध्यक्ष मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए। सम्मेलन में समाज के हक-अधिकारों सहित एससीएसटी एक्ट 1989 को लेकर चर्चा की गई। चर्चा में कहा की प्रधानमंत्री ने ये वादा किया था कि एससीएसटी एक्ट में किए बदलाव को लेकर अदालत में रिव्यू पिटीशन डाली जाएगी या फिर लोकसभा में बिल लाया जाएगा , लेकिन अभी तक एससीएसटी एक्ट को लेकर केवल बयानबाजी की जा रही है। गोपीचंद ने कहा की अगर एससीएसटी एक्ट में कोई छेड़छाड़ की तो बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानचंद जीनवाल, ई. गोपीचंद सांदड़ व अन्य।

खबरें और भी हैं...