अबोहर प्रशासन व पुलिस द्वारा लोगों को नशों के खिलाफ जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे डैपो प्रोग्राम के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी तहत शुक्रवार शाम एसडीएम पूनम सिंह व डीएसपी गुरबिंदर सिंह संघा द्वारा नेहरू पार्क में नशा जागरूकता संबंधी फ्लैक्स बोर्ड लगवाए गए। जिसके तहत लोगों को संदेश दिया जा रहा है कि वे धूम्रपान सहित अन्य नशों से गुरेज करते हुए नशा नहीं बल्कि जिंदगी चुने। नशे के सेवन से व्यक्ति केवल अपना ही नहीं बल्कि अपने परिवार का भी नुकसान करता है। एसडीएम ने कहा कि यह जागरूकता बैनर व फ्लैक्स बोर्ड केवल नेहरू पार्क में ही नहीं बल्कि अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी लगाए जा रहे हैं। उन्होंंने कहा कि नशे का आदि जो भी व्यक्ति नशा छोडऩा चाहता है उसकी हर प्रकार की मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि डैपो प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए विभिन्न नाट्य संस्थाओं द्वारा नुक्कड़ नाटक करके भी सहयोग किया जा रहा है।
अबोहर के नेहरू पार्क में चलाए गए अभियान के तहत उपस्थित एसडीएम, डीएसपी व अन्य उपस्थितगण।