डिप्लोमा इंजीनियर एसो. की जोन स्तरीय बैठक मलोट एसो. के जोन प्रधान जलौर सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर जेई सतविंदर सिंह मलोट, एसडीओ जगमोहन सिंह संधू, एसडीओ अबोहर रजनीश नारंग व बलविंदर सिंह आदि ने कहा कि जल सप्लाई व सेनिटेशन विभाग मुक्तसर के एक्सईएन आरके गुप्ता के अड़ियल रवैये व मुलाजिमों के प्रति प्रयोग की जाने वाली गलत शब्दावली के कारण पूरा मुलाजिम वर्ग परेशान है।
उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय एसो. को भी लिखती रूप में भेजा गया है कि एक्सईएन के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करवाई जाए व इसे मुक्तसर से बदला जाए। उल्लेखनीय है कि गत काफी समय से विभाग के मुलाजिमों व उक्त एक्सईएन के बीच तालमेल न होने के कारण शहर के बहुत से क्षेत्रों में सीवरेज जाम हुआ रहता है व कई मोहल्लों में जैसे कि गांधी नगर, गोनियाना रोड, अबोहर रोड में पीने वाला पानी भी बहुत गंदा व बदबूदार आता है। एसो. के पदाधिकारियों व सदस्यों ने सर्वसम्मति से फैसला लिया कि अगर रविवार तक इस अधिकारी के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई न की गई व इसे न बदला गया तो सोमवार को इसके खिलाफ प्रांतीय स्तरीय रोष धरना लगाया जाएगा।(कुलदीप रिणी)
गोनियाना रोड पर सीवरेज के पानी में से गुजरकर संस्कार करने जाते लोग।
सप्लाई में से आ रहा गंदा पानी।