फिरोजपुर |भाजपा द्वारा शुरू की गई आजीवन सहयोग निधि के उपलक्ष्य में जिला भाजपा अध्यक्ष फिरोजपुर दविंद्र बजाज की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विशेष रूप से पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष धनपत सिहाग व उनके साथ स्वच्छ भारत अभियान के प्रभारी ओम व अबोहर भाजपा के पूर्व प्रधान सीताराम शर्मा ने भी शिरकत की। धनपत सिहाग ने आजीवन सहयोग निधि के बारे में विस्तार से बताया व सभी को एकजुट होकर साथ चलने व प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए कहा। मौके पर चेयरमैन प्लानिंग बोर्ड डीपी चंदन, अमिल शर्मा, अरूण पुग्गल, राजेश कपूर, विजय अटवाल, जोहरी लाल यादव, बीरा पुग्गल, पूनम मेहता, अमनदीप शर्मा, दविंदर कपूर, राजीव धवन मौजूद थे। (रवि कुमार)