पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अनुभूति शिविर में आध्यात्मिक ज्ञान व राजयोग मेडिटेशन का दिया प्रशिक्षण

अनुभूति शिविर में आध्यात्मिक ज्ञान व राजयोग मेडिटेशन का दिया प्रशिक्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आबूरोड. ब्रह्माकुमारी संस्थान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते अतिथि तथा मौजूद लोग।

भास्कर न्यूज | आबूरोड

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शांतिवन परिसर में आयोजित राजयोग अनुभूति शिविर में राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी ने भी भाग लिया। इस मौके उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारी शांति का एक ऐसा आध्यात्मिक विद्यालय है जहां आकर यदि मनुष्य अपने विचारों को, अपनी सोच को बदले तो वास्तव में उसे शांति मिलती है। यदि हम अपने विचारों को अंदर से बदलेंगे, तो निश्चित तौर पर शांति मिलेगी। जब तक हम अपने विचारों को अंदर से नहीं बदलेंगे तब तक हम शांति प्राप्त नहीं कर सकते हैं। बिना विचारों को बदले हमारे जीवन में परिवर्तन नहीं आ सकता है। संस्थान के मल्टीमीडिया अध्यक्ष करुणा भाई ने कहा कि यहां सभी को शिविर में जो आध्यात्मिक ज्ञान और राजयोग मेडिटेशन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है इसका पूरा लाभ लें और अपने जीवन को सुख-शांतिमय बनाएं। शिविर के पहले दिन वीडियो फिल्म मधुबन के माध्यम से संस्थान की गतिविधियों और यहां के कैम्पस के बारे में बताया गया। वहीं दूसरे दिन विभिन्न सत्रों में वरिष्ठ ब्रह्माकुमारी बहनों ने जीवन में सुख और शांति के लिए स्वयं की पहचान, विश्व शांति के लिए परमात्मा की पहचान, सकारात्मक चिंतन द्वारा जीवन में सुख और शांति, सुखद, स्वस्थ एवं तनावमुक्त जीवनशैली, राजयोग का आधार एवं विधि आदि विषयों के माध्यम से शिविरार्थियों को आध्यात्मिकता का संदेश दिया। इस मौके रात में हू एम आई टेलीफिल्म भी बताई गई।

राजयोग से होगा आंतरिक शक्तियों का विकास

शिविर के तीसरे दिन राजयोग द्वारा आंतरिक शक्तियों का विकास, कालचक्र के ज्ञान द्वारा विश्व में सुख-शांति, सुख-शांति दाता परमात्मा का साकार माध्यम पिताश्री ब्रह्मा बाबा, जीवन में सुख शांति के लिए कर्मों की गुहृ गति का ज्ञान, गीता ज्ञान रहस्य जानने से विश्व में सुख और शांति आदि के बारे में बताया गया। इस मौके महिला प्रभाग की मुख्यालय को-ऑर्डिनेटर डॉ. सविता, चंद्रकला, पीआरओ कोमल, अमरदीप व जेपी समेत कई लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...