पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परशुराम जयंती महोत्सव में कलश दौड़ में सुमन और पुड़ी बनाने में चंद्रप्रभा रही प्रथम

परशुराम जयंती महोत्सव में कलश दौड़ में सुमन और पुड़ी बनाने में चंद्रप्रभा रही प्रथम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में विप्र समाज की ओर से मनाए जा रहे पांच दिवसीय परशुराम जयंती महोत्सव के तहत रविवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के लोगों ने उत्साह से भाग लिया। जयंती महोत्सव में प्रतियोगिता प्रभारी शैलेष अवस्थी व मोहित शर्मा ने बताया कि महोत्सव के पहले दिन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ समाज के कार्यकारी अध्यक्ष शीतल प्रसाद शर्मा एवं अवस्थी परिवार की ओर से आशा व संरक्षक सुबोधनारायण शर्मा ने किया। इसमें शहर के विप्र परिवारों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। शनिवार को क्रिकेट प्रतियोगिता में 16 टीमों ने भाग लिया, जिसमें कुल आठ मैच हुए। प्रथम मैच में मिश्रा क्लब क्लब विजेता रहा, द्वितीय मैच में रॉयल क्लब, तीसरे मैच में अगोरी क्लब, चौथे मैच में दिवाकर क्लब, पांचवे मैच में आर सी ऐ क्लब, छटे मैच में जीसी राइजर क्लब व सातवें मैच में सातपुर युवा क्लब विजेता रहा। बालको की चम्मच दौड़ प्रतियोगिता में 5 से 10 वर्ष के वर्ग के लिए में अनिरुद्ध खोत ने प्रथम स्थान, यक्ष भारद्वाज ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह 11 से 15 वर्ष के वर्ग के लिए में प्रिंस त्रिवेदी ने प्रथम, दिव्यांशु मिश्रा ने दूसरा व शशांक गौतम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिकाओं की चम्मच दौड़ प्रतियोगिता में 5 से 10 वर्ष के वर्ग में मेघा शर्मा प्रथम वेदी शर्मा ने दूसरा व खुशी शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 11 से 15 वर्ष के वर्ग में युति शर्मा ने प्रथम, वेदांशी शर्मा ने दूसरा एवं मनिश्वी शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समाज के सचिव अमित जोशी ने बताया कि कार्यक्रम में पर्यवेक्षक के रूप में आलोक गौड़, अनिल जोशी ब्रजमोहन शर्मा, कमल मिश्रा, बनवारीलाल शर्मा, गोपाल शर्मा, धर्मेंद्र गौतम, कल्पना छंगाणी, कानन शर्मा, नीलम जोशी, मालती शर्मा, अर्चना शर्मा, अनुज शर्मा, मुकेश मिश्रा, अजय शर्मा, सुमित जोशी व अभिषेक शर्मा, शकुंतला बाजपेई, मधु पांडे, रेखा राजपुरोहित राजीव मिश्रा व दिलीप पांडे ने प्रतियोगिताएं करवाई।

जलेबी दौड़ में निहिर व काजल रही प्रथम

बालकों की जलेबी दौड़ प्रतियोगिता में 5 से 10 वर्ष के वर्ग के लिए में प्रथम निहिर शर्मा व वैभव शर्मा दूसरे स्थान पर रहे। 11 से 15 वर्ष के वर्ग के लिए में पुडाल शर्मा ने प्रथम शशांक व गौतम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह बालिकाओं की 5 से 10 वर्ष के वर्ग में काजल गौतम ने प्रथम व दीक्षा मिश्रा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 11 से 15 वर्ष के वर्ग के लिए में उर्वशी गौतम ने प्रथम वेदांशी शर्मा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

पूडी प्रतियोगिता में दिखा उत्साह

कार्यक्रम संयोजिका प्रीती वाजपेयी व एडवोकेट अर्चना शर्मा ने बताया कि जयंती के प्रथम दिन आयोजित कार्यक्रमो में पूड़ी बनाने की प्रतियोगिता में शहर की महिलाऔ ने भाग लिया। महिलाओं के उत्साह को देखते हुए इसे 10 राउंड में करनी पड़ी, जिसमे चंद्रप्रभा शर्मा ने प्रथम, कानन शर्मा शर्मा ने दूसरा तथा नीलम गौतम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में नीलम जोशी, प्रीती वाजपेयी, एडवोकेट अर्चना शर्मा ने निर्णायिका की भूमिका निभाई। कलश दौड़ प्रतियोगिता में सुमन शर्मा ने प्रथम, मंजू शर्मा शर्मा ने दूसरा व ललिता पांडे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

आज होंगे ये आयोजन

प्रवक्ता गोपाल शर्मा ने बताया कि सोमवार को बालक-बालिकाओं के लिए एक मिनिट शो प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, अंताक्षरी प्रतियोगिता एवं समाज के दिवंगत अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम जोशी की स्मृति में उनके परिवार की ओर से आयोजित कौन बनेगा हजार पति प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

आबूरोड. परशुराम जयंती महोत्सव के तहत कलश दौड़ प्रतियोगिता में दमखम दिखाती समाज की महिलाएं। फोटो : भास्कर

खबरें और भी हैं...