पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एक साल पहले टूटी थी चनार रपट अब तक नहीं हो सकी है मरम्मत

एक साल पहले टूटी थी चनार रपट अब तक नहीं हो सकी है मरम्मत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समीपवर्ती चनार गांव की रपट काफी समय बाद भी ठीक नहीं हो सकी है। इससे आगामी बारिश के मौसम में यहां से आवाजाही करने वाले लोगों को दुबारा परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जानकारी के अनुसार आबूरोड अंचल में पिछले साल हुई तेज बारिश के दौरान चनार गांव की यह रपट टूट गई थी और इससे आवाजाही भी बंद हो गई थी। झाबुआ एवं गोमती नाला के पानी के तेज बहाव के चलते एक पखवाड़े से भी अधिक समय तक लोगों का संपर्क कटा रहा था। बारिश का दौर थमने के बाद से ही ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के साथ रात्रि चौपाल कार्यक्रम में भी प्रशासन का कई बार इस ओर ध्यान आकर्षित किया, लेकिन सिवाय आश्वासन के आज तक कुछ नहीं मिला है। ग्रामीणों में नाराजगी इस बात को लेकर भी है कि क्षेत्रीय विधायक जगसीराम कोली का गांव के प्रति उपेक्षापूर्ण रवैया बना है। इससे भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इसके साथ ही ग्रामीणों को चनार व गिरवर होते हुए आवाजाही करनी पड़ती है।

आबूरोड. चनार गांव में क्षतिग्रस्त रपट से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है।

खबरें और भी हैं...