पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्कूल में मनाई डॉ. अंबेडकर जयंती

स्कूल में मनाई डॉ. अंबेडकर जयंती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आबूरोड | रॉयल राजस्थान पब्लिक स्कूल में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रिंसिपल मीनाक्षी कदम ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया। समस्त अध्यापक विद्यार्थियों की ओर से डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर सम्मान दिया गया। अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में विशेष प्रार्थना-सभा का आयोजन किया गया, जिसके तहत विद्यार्थियों ने सुविचार, जीवनी, वैशाखी की जानकारी, सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी, प्रेरक प्रसंग, रोचक तथ्य व नन्हें-मुन्ने बच्चों द्वारा सुंदर कविता की प्रस्तुति दी गई। प्रिंसिपल मीनाक्षी कदम ने कहा कि 20वीं शताब्दी के श्रेष्ठ चिंतक, ओजस्वी लेखक स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री डॉ. भीमराव अंबेडकर का नाम सदैव ही याद किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...