पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिक्षा से वंचित बालक बालिकाओं को स्कूलों से जोड़ने का लिया संकल्प

शिक्षा से वंचित बालक-बालिकाओं को स्कूलों से जोड़ने का लिया संकल्प

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गरासिया समाज विकास समिति की बैठक हुई

आबूरोड | समीपवर्ती तलेटी स्थित मुखरीमाता मंदिर परिसर में रविवार को गरासिया समाज विकास समिति की जिला स्तरीय बैठक अध्यक्ष पूराराम की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें समाज के सर्वांगीण विकास के बारे में चर्चा की गई। इसके लिए शिक्षा की अहम भूमिका मानते हुए शिक्षा से वंचित अधिकाधिक बालक-बालिकाओं को स्कूलों से जोड़ने का संकल्प लिया गया। इसके लिए सदस्यों को दायित्व सौंपकर अन्य लोगों को जागरूक बनाने के लिए कार्य करने को प्रेरित किया गया। बैठक में आगामी 29 अप्रैल को माउंट आबू में आयोजित होने वाले पीपली पूनम मेले के बारे में चर्चा की गई। मेले में शराब पीकर आने पर प्रतिबंध लगाया गया।

समाजबंधुओं से बाइकों पर दो से अधिक लोगों के सफर नहीं करने व ओवरलोडेड वाहनों में नहीं बैठने का आग्रह किया गया। प्रशासन से मेले के दौरान वाहन चालकों की ओर से मनमाना किराया वसूलने की शिकायतों के मद्देनजर समुचित प्रबंध कराने की मांग की गई। इसके साथ ही आगामी 5 मई को सरतानेश्वर महादेव मंदिर लौटाना में समिति की अगली बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में पूर्व अध्यक्ष नीबाराम, पूर्व प्रधान अणदाराम, एडवोकेट प्रभुराम, आबूरोड अध्यक्ष मंसाराम, पिंडवाड़ा अध्यक्ष भाणाराम, सकाराम, धनाराम, जिला परिषद सदस्य भारमाराम, प्रवीण कुमार, पाबूराम, कीराराम पटेल, राजूराम, छतराराम, जैसाराम, मोगाराम, हरिराम, बाबूराम, कालाराम, लक्ष्मण, रंगाराम, उदाराम, लालाराम, रमेश कुमार व हीमाराम मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...