पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • केंद्रीय जल आयोग ने दिए बत्तीसा नाला परियोजना के ओवरफ्लो की डिजाइन संशोधित करने के आदेश

केंद्रीय जल आयोग ने दिए बत्तीसा नाला परियोजना के ओवरफ्लो की डिजाइन संशोधित करने के आदेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केंद्रीय जल आयोग नई दिल्ली ने जिले की बहुप्रतीक्षित बत्तीसा नाला परियोजना के ओवरफ्लो की डिजाइन संशोधित करने के आदेश दिए है। बांध की हाइड्रोलॉजी गणना कर इस संबंध में आयोग की ओर से गत 13 अप्रैल को जल संसाधन विभाग जयपुर के मुख्य अभियंता को भेजे पत्र में दर्शाए गए अधिकतम प्रवाह के अनुसार बांध के ओवरफ्लो ही डिजाइन संशोधित करवाने के आदेश दिए है। विभाग की ओर से यह संशोधन कार्य शुरू करवाया गया है।

जिले के 31 गांवों एवं दो शहरों की 1 लाख 62 हजार 880 की आबादी को पेयजल सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य के साथ देलदर गांव में भाखर की ओर से आ रहे बत्तीसा नाला पर बांध परियोजना का प्रस्ताव तैयार किया गया है। गत वर्ष 2 सितंबर को इस प्रस्तावित परियोजना से प्रभावित वन भूमि के प्रत्यावर्तन के लिए प्रथम चरण की सैद्धांतिक स्वीकृति वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने जारी की थी। 9 अप्रैल को वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने इसका अंतिम स्टेज-2 का अनुमोदन कर दिया है। इसके बाद केंद्रीय जल आयोग ने बांध के ओवरफ्लो डिजाइन में संशोधन कराने को कहा है।

बांध के ओवरफ्लो डिजाइन में संशोधन का कार्य शुरु हो गया है। इसके पूरा होने के बाद अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा। जमीन के बदले जमीन देने के लिए पिंडवाड़ा तहसील भीमाना व उड़वारिया में प्रक्रिया चल रही है। यह कार्य भी प्राथमिकता से करवाया जा रहा है। - सुरेश ओला, उपखंड अधिकारी, माउंटआबू

80 परिवारों के अवार्ड पारित, मिलेगा मुआवजा

परियोजना के डूब क्षेत्र में आने वाले परिवारों के पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्था के लिए जारी 80 परिवारों के लिए जारी अवार्ड पारित होने के साथ ही इनको राशि 2 करोड़ 80 लाख रुपए का मुआवजा प्रदान किया जा चुका है। इसके साथ ही भूमि के बदले भूमि देने का कार्य किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...