सांतपुर तिराहे पर बनेगा भगवान परशुराम सर्किल
आबूरोड | शहर से सटे सांतपुर गांव में भगवान परशुराम सर्किल बनेगा। इस संबंध में विप्र फाउंडेशन, सर्वब्राह्मण समाज एवं अन्य संगठनों की ओर से गत दिनों नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश सिंदल का ध्यान आकर्षित कर इसके लिए अनुमति दिलाने की मांग की थी। क्षेत्रीय विधायक जगसीराम कोली से दूरभाष पर संपर्क कर सर्किल बनवाने के लिए विधायक कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया था। मंगलवार को विधायक कोली ने नगरपालिका चेयरमैन को परशुराम सर्किल के लिए विधायक मद से दो लाख की स्वीकृति जारी की। इस मौके भाजपा ग्रामीण मंडल महामंत्री रणजीतसिंह गिरवर भी मौजूद थे। सर्वब्राह्मण समाज एवं विप्र फाउंडेशन के संजय जानी, दीपक त्रिवेदी, तुषार त्रिवेदी एवं जितेंद्र वैष्णव ने विधायक एवं पालिका का आभार जताया।