- Hindi News
- National
- चौथे दिन में नहीं हुई सिर कटे महिला के शव की पहचान, आज करेंगे पोस्टमार्टम
चौथे दिन में नहीं हुई सिर कटे महिला के शव की पहचान, आज करेंगे पोस्टमार्टम
चौथे दिन में नहीं हुई सिर कटे महिला के शव की पहचान, आज करेंगे पोस्टमार्टम
आबूरोड | गुजरात सीमा से मावल रेलवे स्टेशन के पास बासड़ा गांव स्थित रेलवे पटरियों के बीच मिले महिला के सिर कटे शव की शिनाख्त मंगलवार को चौथे दिन भी नहीं हो सकी। अब पुलिस बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाएगी। आबूरोड सदर थाना अधिकारी साबिर अली ने बताया कि महिला की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है, लेकिन अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। अब बुधवार को शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। राजस्थान के साथ ही गुजरात के पुलिस थानों में सूचना भेजी जा चुकी है, ताकि किसी महिला की गुमशुदगी दर्ज हो तो उसके परिजनों को भी सूचित किया जा सकें। राज्य की सीमा पर स्थित बासड़ा गांव से गुजरती रेलवे पटरियों के बीच शनिवार की मध्य रात्रि को मिली महिला की सिर कटी लाश का आज दिन तक कोई सुराग नहीं लग पाया। रेलवे पटरियों के बीच महिला की सिर कटी लाश की सूचना सबसे पहले सदर थाना पुलिस को मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को शिनाख्त के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया तथा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। माउंटआबू के डीएसपी विजय पालसिंह ने जांच शुरु की। घटना स्थल पर डॉग स्क्वायड बुलवाया गया। एसपी ओम प्रकाश ने भी मौका मुआयना किया तथा अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस ने फिंगर प्रिंट भी लिए ताकि शिनाख्ती में आसानी हो सके।