विधिक सेवा मोबाइल वेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
विधिक सेवा मोबाइल वेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
सिरोही| जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरोही के अध्यक्ष एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश रविंद्र कुमार जोशी ने जिला मुख्यालय पर सचल विधिक सेवा वाहन (मोबाइल वेन) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव प्रवीण कुमार ने बताया कि यह मोबाइल वेन 22 अप्रेल तक पिंडवाड़ा में, 26 अप्रेल तक आबूरोड में, 29 अप्रेल तक रेवदर में, 3 मई तक जिला मुख्यालय सिरोही एवं 6 मई तक शिवगंज तालुका क्षेत्र एवं आसपास के गांवों में जाकर विधिक सेवा गतिविधियों, राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देगी एवं पेम्पलेट्स का वितरण करेगी। मोबाइल वेन पर आमजन में जागरूकता लाने के लिए पैरा लीगल वॉलेंटियर की भी नियुक्ति की गई है। इस मौके पृथ्वीराज शर्मा, अध्यक्ष उपभोक्ता मंच, नाहर सिंह मीणा न्यायाधीश मोटर दावा दुर्घटना अधिकरण, सतीश कुमार व्यास पारिवारिक न्यायालय न्यायाधीश, संतोष कुमार मित्तल विशिष्ट न्यायाधीश, आरिफमोहम्मद खान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, पुलकित शर्मा न्यायिक मजिस्ट्रेट, मानसिंह देवडा अध्यक्ष बार एसोसिएशन सहित अधिवक्तागण एवं प्राधिकरण स्टाफ मौजूद था।