जीतो 15 करोड़ ईनामी योजना के विजेता को उपहार प्रदान किया
जीतो 15 करोड़ ईनामी योजना के विजेता को उपहार प्रदान किया
आबूरोड| दैनिक भास्कर की जीतो 15 करोड़ ईनामी योजना के कॉम्फोर्टर विजेता नीलम को दीपक न्यूज एजेंसी कार्यालय में उपहार प्रदान किया गया। इस दौरान विजेता ग्राहक ने दैनिक भास्कर में समाचार संकलन कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि बिना अखबार पढ़े कोई काम करने का मन नहीं करता है। कभी अखबार के लेट होने पर इंतजार करते रहते हैं। संचालक दीपकसिंह ने उपहार जीतने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।