पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आबूरोड में परशुराम जयंती महोत्सव के तहत हुई मेहंदी प्रतियोगिता, प्रतिमा शर्मा ने मारी बाजी

आबूरोड में परशुराम जयंती महोत्सव के तहत हुई मेहंदी प्रतियोगिता, प्रतिमा शर्मा ने मारी बाजी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परशुराम जयंती महोत्सव में विप्र समाज का उत्साह चरम पर है। मंगलवार को मेहंदी प्रतियोगिता समेत कई आयोजन हुए, जिसमें समाज ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। बुधवार को भगवान परशुराम का अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद शोभायात्रा निकाली जाएगी। प्रतियोगिता पर्यवेक्षक कल्पना छंगाणी ने बताया कि महोत्सव में समाज के वृद्धजन व महिलाओं ने भी उत्साह से भागीदारी निभाई। समाज संरक्षक रामबाबू शर्मा ने बताया कि समाज के दिवंगत अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम जोशी की स्मृति में उनके परिवार की ओर से आयोजित कौन बनेगा हजार पति में 250 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से ड्रॉ से नौ प्रतियोगियों को चुना गया।

इसमें गरिमा शास्त्री, मालती शर्मा, संजय शर्मा, रंजीता शर्मा, रोहित शर्मा, शैलेश अवस्थी, सुनंदा खोत, मुकेश मिश्रा व शीतल जोशी को मौका मिला। कार्यक्रम का संचालन गोपाल शर्मा ने किया। अंताक्षरी प्रतियोगिता में गरिमा शर्मा, अर्चना स्वाध्याय, शालिनी शर्मा, रंजीता शर्मा, मनोरमा पांडे, मंजू शर्मा, नीलम गौतम, निकिता शर्मा के ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी तरह मालती शर्मा, शर्मिला शर्मा, सुनंदा खोत, सुषमा कपिल, निर्मला शर्मा, रमा शर्मा, मोनिका शर्मा के ग्रुप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

महोत्सव में समाज के वृद्धजन व महिलाओं ने भी उत्साह से भागीदारी निभाई

आबूरोड. परशुराम जयंती महोत्सव के तहत आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में भाग लेती युवतियां।

इस तरह रहे प्रतियोगिताओं के परिणाम

बालिका वर्ग 1 मिनट शो में प्रथम स्थान रितु शर्मा व द्वितीय स्थान रिषिता शर्मा ने प्राप्त किया। बालक वर्ग में प्रथम स्थान अक्षत शर्मा व द्वितीय स्थान शिवम शर्मा ने प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम प्रतिमा शर्मा द्वितीय स्थान प्रीति मिश्रा तृतीय स्थान निकिता शर्मा तृतीय स्थान ओजस्विनी मिश्रा, रस्साकशी प्रतियोगिता के 15 वर्ष तक के बालक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वैभव शर्मा गगन शर्मा अनिरुद्ध खोत,तृतीय स्थान पर दिव्यांशु मिश्रा व शशांक गौतम रहे। इसी तरह रस्साकशी के बालिका वर्ग में प्रथम स्थान गरिमा शास्त्री रिषिता शर्मा द्वितीय स्थान हितांशी शर्मा निकिता शर्मा ने प्राप्त किया। इस मौके उमेश छंगाणी राजेंद्र तिवारी, ओमप्रकाश, बनवारीलाल, मगनलाल, कार्यकारी अध्यक्ष शीतलप्रसाद शर्मा, उपाध्यक्ष श्रीकृष्ण शर्मा, गिरीश शर्मा, चंपेश जोशी, धर्मेंद्र गौतम, शर्मानंद शर्मा एडवोकेट अर्चना शर्मा अरविंद शर्मा, धर्मलता गौतम, दीपा परसाई, चित्रा आचार्य, सचिव अमित जोशी, सुनंदा खोत आदि उपस्थित थे।

शोभायात्रा की सौंपी जिम्मेदारी

परशुराम जयंती पर बुधवार को निकलने वाली शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर समाज संरक्षक रामबाबू शर्मा व कार्यकारी अध्यक्ष शीतलप्रसाद शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें जिम्मेदारियां सौंपी गई। सवेरे हवन, ध्वजा व शोभायात्रा के पश्चात आयोजित स्नेह भोज की तैयारियों को अंतिम रूप देन के लिए विचार विमर्श किया गया। शोभायात्रा संचालन समिति, कलश व्यवस्था समिति, शोभा यात्रा एवं झांकी व्यवस्था समिति, हवन यज्ञ व पूजन समिति भोजन व्यवस्था समिति के साथ मेधावी छात्र व प्रतिभा सम्मान समारोह के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गई।

आज होंगे यह कार्यक्रम

शहर में बुधवार को परशुराम जयंती धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। इस दौरान सर्व ब्राह्मण समाज, श्रीराम सेना एवं गायत्री जागृति फाउंडेशन के तत्वावधान में सवेरे 11 बजे हीना कॉलोनी स्थित शनिदेव मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह जानकारी सर्वब्राह्मण समाज के महामंत्री मोहनप्रकाश गौतम ने दी। गौड़ सनाढ्य ब्राह्मण समाज की ओर से आनंदेश्वर महादेव मंदिर में भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की जाएगी। इसके बाद बैठक एवं विभिन्न कार्यक्रम होंगे।

खबरें और भी हैं...