पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मालगाड़ी के इंजन से दो सौ लीटर डीजल चुराने वाले

मालगाड़ी के इंजन से दो सौ लीटर डीजल चुराने वाले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मालगाड़ी के इंजन से दो सौ लीटर डीजल चुराने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड को जेल भेजा

भास्कर न्यूज | आबूरोड

रेलवे न्यायालय जोधुपर ने बनास रेलवे स्टेशन के पास शटिंग साईड पर खड़ी मालगाड़ी के इंजन से दो सौ लीटर डीजल चोरी करने वाले गिरोह के मुख्य मास्टरमाइंड सिलवाफली वालोरिया पीएस रोहिड़ा निवासी दीता पुत्र राजा को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। इस मामले में गिरफ्तार दो आरोपी पूर्व में ही न्यायिक अभिरक्षा में है। रेलवे सुरक्षा बल थानाधिकारी प्रदीप कुमार के अनुसार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा अवधि पूरा होने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। इस मामले में वांछित शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है। ज्ञात रहे कि आरोपियों ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ गत 29 मार्च की रात को बनास रेलवे स्टेशन के पास शंटिंग साइड पर खड़ी मालगाड़ी के इंजन से दो सौ लीटर डीजल चुराकर फरार हो गए थे। घटना के बाद की गई जांच पड़ताल में मिले तथ्यों के आधार पर रेलवे सुरक्षा बल ने लोकल पुलिस व मुखबिर सूचना के आधार पर इन तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चालीस लीटर डीजल एवं अन्य सामान भी जब्त कर लिया था।

खबरें और भी हैं...