भीम सेना के कार्यकर्ताओं ने केंडल मार्च निकाला
आबूरोड| दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध में भीम सेना के कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला। साथ ही ठोस कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर राजेन्द्र परमार, नवीन सांखला, माधव मारु, नौशाद भाई, आरिफ, संगठन अध्यक्ष भूपेन्द्र परमार, महासचिव धारूराम बोस, नकुल मेहरा, गजेंद्र परिहार, हीरालाल बोस, हेमन्त, सुरेश व पांचाराम सहित पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे।