कार में आए बदमाशों ने हवाई फायर कर दूध मंडल मंत्री से Rs.18 लाख लूटे
निकटवर्ती गुजरात सीमा के बडग़ांव तहसील के मोरिया गांव में बुधवार को दिनदहाड़े कार में आए बदमाशों ने हवाई फायर कर दूध मंडल के मंत्री से 18 लाख रुपए लूट लिए। दूध मंडल के मंत्री यह राशि पशुपालकों में वितरित करने के लिए ले जा रहे थे। लूट की वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। गुजरात और राजस्थान पुलिस ने नाकाबंदी की। देर शाम तक लुटेरों का कोई सुराग नहीं मिला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोरिया दूध मंडल के मंत्री अपने मित्र के साथ बुधवार सवेरे धनौली गांव की बैंक में से पशुपालकों के दूध के पैसे की रकम 18 लाख रुपए लेकर जा रहे थे। धनारी से मोरिया के बीच टाकिया के निकट कार में पहुंचे लुटेरों ने हवा में फायरिंग की तथा मंत्री पर हमला कर दिया और उसके कब्जे से 18 लाख की लूट कर फरार हो गए। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया तथा जिसे भी सूचना मिली घटनास्थल की तरफ दौड़ा। बनासकांठा जिले में इस तरह की घटना होने से सनसनी फैल गई। बनास डेयरी के दूध मंडी के साथ मंत्री जगदीश भाई अपने मित्र के साथ बाइक लेकर पशुपालकों के दूध के पैसे चुकाने जा रहे थे तब उनके पीछे जो सफेद कलर की कार में आए हुए अनजान लोगों ने बाइक के आगे गाड़ी खड़ी कर रिवाल्वर तानकर जगदीश भाई से नगदी का थैला लेकर भाग गए। घटना की जानकारी मिलने एसपी नीरव बडगुर्जर, डीएसपी रजनकांत, जेएच सिंधव सहित पुलिस जाब्ता घटना स्थल पर पहुंचा। एसपी ने बनासकांठा जिले की नाकाबंदी कर राजस्थान में भी नाकाबंदी कराई। जानकारी के अनुसार 300 पशुपालकों की यह रकम चुकाने के लिए यह लोग जा रहे थे। घटना के पीडि़तों ने बताया कि लूट करने वाले हिंदी भाषा में बोल रहे थे।
आबूरोड. बड़गांव में हुई फायरिंग की घटना के बाद मौके पर जमा लोग।