पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अज्ञात कार की टक्कर में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

अज्ञात कार की टक्कर में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आबूरोड | शहर पुलिस थानान्तर्गत गत 13 मई की रात को अज्ञात कार की टक्कर में घायल व्यक्ति की आरएनटी मेडिकल कॉलेज उदयपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार इस संबंध में पांडूरी निवासी गमनाराम पुत्र नाथाजी भील ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि गत 13 मई की रात 8 बजे वह तथा मानपुर, आबूरोड निवासी बदाराम पुत्र गलबा भील अपने घर जा रहे थे। उस दौरान महेंद्रा एजेंसी के सामने उसके आगे चल रहे गणेश मंदिर, मानपुर निवासी उदाराम पुत्र केसाराम भील को पीछे से आ रही सफेद रंग की कार ने टक्कर मार दी। इस पर वे लोग उसे तत्काल आकराभट्टा स्थित राजकीय चिकित्सालय लेकर गए, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान उदयपुर में उसकी मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...