पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रैक पर खड़े युवक को देखकर लोकाे पायलट ने लगाए इमरजेंसी ब्रेक, इंजन ब्रेक होने से फाटक पर लगा जाम

ट्रैक पर खड़े युवक को देखकर लोकाे पायलट ने लगाए इमरजेंसी ब्रेक, इंजन ब्रेक होने से फाटक पर लगा जाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेंगलोर से जोधपुर सुपरफास्ट सवारी गाड़ी के चालक ने फाटक संख्या 112 से पहले पटरियों के बीचों बीच एक युवक को खड़ा देखकर उसने उसे बचाने के लिए इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। इससे सवारी गाड़ी का इंजन ब्रेक हो गया और ट्रेन फाटक संख्या 112 व रेलवे स्टेशन के बीच में खड़ी हो गई, जिससे करीब आधे घंटे तक फाटक बंद रहने से जाम लग गया। ट्रेन में सवार यात्रियों को भी इससे काफी परेशानी हुई। काफी मशक्कत के बाद चालक ने इंजन को चालू किया तब जाकर ट्रेन रवाना हुई। वहीं ट्रैक पर खड़ा युवक मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार सुबह करीब साढ़े बारह बजे आबूरोड की ओर से ट्रेन संख्या 16508 बैंगलोर-जोधपुर सुपरफास्ट आ रही थी। इस दौरान रेलवे के पटरियों के बीच एक युवक को खड़ा देख चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए, जिससे ट्रेन फाटक संख्या 112 से रेलवे स्टेशन के बीच खड़ी हो गई। काफी देर तक ट्रेन का इंजन ब्रेक डाउन रहा, जिससे ट्रेन रवाना नहीं हो सकी। करीब आधे घंटे तक ट्रेन फाटक से रेलवे स्टेशन के बीच खड़ी रही। चालक नरेश मोहन ने इसकी सूचना दी, जिस पर दूसरा पावर भेजने को कहा, लेकिन, चालक की मशक्कत व सूझबूझ से उसने इंजन को पुन: सुचारू रूप से चालू किया तब जाकर ट्रेन रवाना हुई। वहीं पटरियों के बीच खड़े रहने वाला व्यक्ति वहां से भाग गया। उसका कोई पता नहीं चल पाया। दोपहर करीब एक बजे ट्रेन गंतव्य के रवाना हुई।

सरूपगंज. ट्रैक पर युवक के खड़े होने से इमरजेंसी ब्रेक लगाने पड़े। इंजन ब्रेक होने से आधे घंटे तक फाटक बंद रही।

खबरें और भी हैं...