पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इसी माह लागू होनी थी वेंडर जोन व्यवस्था एक पखवाड़े के बाद भी कोई कवायद नहीं

इसी माह लागू होनी थी वेंडर जोन व्यवस्था एक पखवाड़े के बाद भी कोई कवायद नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आबूरोड. नगरपालिका के पीछे इस सड़क पर वेंडिंग जोन बनाया, लेकिन यहां अभी तक सुविधाएं विकसित नहीं की गई है।

वंेडिंग जोन में बुनियादी सुविधाएं ही नहीं

शहर में वार्ड संख्या सात के नदी किनारे, वार्ड बीस में गौरव पथ से एचडीएफसी बैंक तक, शांतिकुंज पार्क के बाहर, चेकपोस्ट पर अंबाजी मार्ग, मानपुर में हवाई पट्टी मार्ग, गांधीनगर में डीके त्रिवेदी फैक्ट्री से आरएसईबी तक, नगरपालिका कार्यालय के पीछे से अमरापुरी श्मशान घाट मार्ग पर दरगाह तक एवं अर्बुद स्कूल के कार्नर से गुजराती समाज धर्मशाला तक की जगह को वेंडिंग जोन बनाया गया है। इनमें नदी किनारे एवं अमरपुरी श्मशान घाट एकांत में है। जहां पर खरीदारी के लिए ग्राहकों को आकर्षित करना किसी चुनौती से कम नहीं है। इसके साथ ही अधिकांश स्थानों पर गंदगी फैली रहती है। ऐसे में वहां खड़े रहना भी दूभर होता है।

पंजीकरण का समय बीता

यह योजना शहर के सौंदर्यीकरण में नया आयाम तय करेगी। कमी इस बात की है कि नगरपालिका स्तर पर इसको लेकर सही तरीके से कार्य नहीं किया गया। बीती 31 मई तक हाथ ठेले वालों एवं फुटपाथ पर बैठने वाले व्यापारियों को नगरपालिका से रजिस्ट्रेशन करवाना था। सही ढंग से प्रचार-प्रसार नहीं होने से अधिकांश लोगों ने इसमें रुचि नहीं ली। नतीजा अपेक्षित परिणाम सामने नहीं आ सके हैं।

पालिका को होगी आय

वेंडर जोन में नगरपालिका की ओर से केबिन संचालकों से चार सौ रुपए, हाथ ठेले वालों से ढाई सौ रुपए प्रतिमाह, फुटपाथ पर बैठने वालों से डेढ़ सौ रुपए प्रतिमाह, घुमंतु व्यापारियों से दो सौ रुपए प्रतिमाह, साप्ताहिक बैठने वालों से दो सौ रुपए प्रतिमाह तथा त्योहारों व मेलों में आने वाले लोगों से चार सौ रुपए प्रतिमाह शुल्क निर्धारित किया है। इससे नगरपालिका को स्थाई आय हो सकेगी। आवश्यकता सही तरीके से कार्य करने की है।

आमजन को होगा फायदा

इस व्यवस्था में सभी व्यापारियों का रजिस्ट्रेशन होगा तथा नगरपालिका के पास इसका संपूर्ण विवरण रहेगा। इसका परिणाम यह होगा कि ग्राहक के किसी प्रकार की असुविधा होने की स्थिति में वह अपनी शिकायत नगरपालिका कार्यालय में कर सकेगा। रही बात सुविधाओं की तो जब तक वहां आवश्यक सभी प्रबंध नहीं कर दिए जाते प्रशासन को जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेना चाहिए। -नरगिस कायमखानी, नेता प्रतिपक्ष, नगरपालिका, आबूरोड

जल्द करेंगे व्यवस्था

शहर में वेंडर जोन व्यवस्था स्थापित करने को लेकर काम चल रहा है। सभी व्यापारियों को रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए प्रेरित भी किया गया था। जो निर्धारित समयावधि तक नहीं करवा सके उन्हें एक और मौका देंगे ताकि वे भी इसमें सम्मिलित हो सके। -महेंद्रसिंह चौधरी, ईओ, नपा, आबूरोड

खबरें और भी हैं...