पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सांतपुर मुक्तिधाम जाने वाले रास्ते पर कीचड़ और गंदगी

सांतपुर मुक्तिधाम जाने वाले रास्ते पर कीचड़ और गंदगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कचरा डालने पर जुर्माना वसूलने के बोर्ड के पास ही सबसे अधिक गंदगी

भास्कर न्यूज | आबूरोड

शहर से सटे सांतपुर गांव में कुम्हार मोहल्ले से मुक्तिधाम जाने वाले मार्ग पर फैली गंदगी और कीचड़ के कारण अंतिम यात्रा के दौरान लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत की ओर से रोड व नाली निर्माण करवाने के लिए प्रस्ताव बनाकर उच्च प्रशासन को भिजवाया हुआ है, जिसे आजतक स्वीकृति नहीं मिल सकी है। कुम्हार मोहल्ला से श्मशान घाट मार्ग बनास नदी तक जाता है। इससे नदी के उस ओर बसे कई गांवों व फलियों के लोग शॉर्टकट होने से इधर से आवाजाही करते हैं। यह मार्ग सालों पहले बनवाया गया था। वर्तमान में खस्ताहाल है। यहां गड्ढे बन गए हैं। गांव की ओर से आ रहे नाले का गंदा पानी मार्ग में फैल रहा है तथा कीचड़ का आलम बना है। हालत यह है कि आए दिन मोटरसाइकिल पर आने वाले लोग इनमें गिरते रहते हैं तथा बड़ी मुश्किल से इसे पार करते हैं। सबसे अधिक परेशानी अंतिम यात्रा में जाने वाले लोगों को होती है। उस दौरान यह लोग कीचड़ में से ही गुजरते है।

स्वीकृति के बाद बन सकेगा रोड

रोड एवं नाली निर्माण का उच्चस्तर पर भेज रखा है। स्वीकृति मिलने के बाद काम करवा देंगे। सफाई ठेका पूरा होने के बाद से डेली वेजेज पर कर्मचारियों से काम करवाया जा रहा है। चार कर्मचारी लगे हुए हैं जो क्षेत्रवार काम कर रहे हैं। ग्रामवासियों को कचरा डस्टबिन में डालकर सहयोग करना चाहिए। -पुष्पा मीणा, ग्राम विकास अधिकारी, सांतपुर

खबरें और भी हैं...