आबूरोड ग्रामीण क्षेत्रों में कल चार घंटे बंद रहेगी बिजली आपूर्ति
आबूरोड| डिस्कॉम ग्रामीण की ओर से शुक्रवार को बिजली लाइनों का रखरखाव कार्य किया जाएगा। इससे इस दौरान इस फीडर से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों में चार घंटे बिजली बंद रहेगी। डिस्कॉम सहायक अभियंता अबरार अहमद के अनुसार रखरखाव कार्य के चलते महीखेड़ा फीड से जुड़े चोटिला, एकली मगरी, महादेव फली, सटी फली, सकोड़ा व फतेहपुरा, 33 केवी जीएसएस, खारा व मूंगथला जीएसएस से जुड़े भैसासिंह, रीको औद्योगिक क्षेत्र, खारा, चनार, आवल, मूंगथला, धामसरा, झामर, क्यारिया, तलवारनाका व रेडवाकला में सवेरे 7 से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।