पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सांतपुर ग्राम पंचायत के उपसरपंच बारोट ने ग्राम विकास अधिकारी कार्यालय पर जड़ दिया ताला

सांतपुर ग्राम पंचायत के उपसरपंच बारोट ने ग्राम विकास अधिकारी कार्यालय पर जड़ दिया ताला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समीपवर्ती सांतपुर ग्राम पंचायत के उपसरपंच सुरेश बारोट दो तीन अन्य लोगों के साथ शुक्रवार दोपहर को अटल सेवा केंद्र परिसर स्थित ग्राम विकास अधिकारी कार्यालय पर ताला जड़ दिया। इस दौरान वहां मौजूद सरपंच शंकरलाल राणा, वार्ड पंच प्रताप कुमावत, मगनलाल,रमेश कुमार जानी, पंचायत सहायक मुकेश कुमार, जयशंकर व कम्प्यूटर ऑपरेटर पंकज वर्मा आदि ने उन्हें ऐसा करने से रोका, लेकिन वो नहीं माने। इसके बाद से ग्राम पंचायत के कामकाज ठप हो गया। कार्यालय कर्मचारियों ने इसकी सूचना ग्राम विकास अधिकारी पुष्पा मीणा को दी। शनिवार को कम्प्यूटर ऑपरेटर कार्यालय पहुंचा लेकिन, वहां ताला होने की वजह से बिना काम किए ही वापस लौटना पड़ा। उधर, अन्य सभी कर्मचारियों को दिनभर बाहर ही बैठना पड़ा।

उपसरपंच ने कहा, ऐसा नहीं हुआा : इस संबंध में उपसरपंच सुरेश बारोट का कहना था कि ग्राम विकास अधिकारी को कार्यालय से एपीओ करने के दस दिन बाद भी वे यहां से रिलीव नहीं हुई है तथा सारे काम कर रही हैं। जब वे वहां गए थे तो अन्य जनप्रतिनिधि भी साथ थे। उन्होंने केवल जिला परिषद का कार्यालय आदेश गेट पर चस्पा किया था।

बरामदे में बैठे रहे कर्मचारी, ग्राम विकास अधिकारी ने बीडीओ से मांगा मार्गदर्शन

आबूरोड. ग्राम पंचायत कार्यालय पर लगाया गया ताला।

घटनाक्रम के बारे में पंचायत समिति के विकास अधिकारी को बता दिया है। उन्होंने सोमवार को कार्यालय जाकर ताला खोलने एवं पहले की तरह से नियमित कार्य करने का आदेश दिया है। -पुष्पा मीणा, ग्राम विकास अधिकारी, सांतपुर

उपसरपंच तो क्या कोई भी जनप्रतिनिधि इस तरह से नहंी कर सकता है। पंचायत प्रसार अधिकारी को भेजकर मामले की जांच करवाएंगें। इसके बाद कार्रवाई करेंगे। ग्राम विकास अधिकारी के स्थानांतरण आदेश अभी हमारे पास ऐसे कोई आदेश नहीं पहुंचे है। -लक्ष्मणसिंह सांदू, विकास अधिकारी, पंचायत समिति, आबूरोड

खबरें और भी हैं...