आबूरोड. पुलिस ने जब्त किया कंटेनर।
आबूरोड | गुजरात के सरहदी बनासकांठा जिले के अमीरगढ़ पुलिस ने शुक्रवार देर रात्रि को वाहन जांच के दौरान राजस्थान से गुजरात में ले जाते शराब की बड़ी खेप पकड़ी व शराब ले जा रहे दो लोगों को दबोचा है। राजस्थान तरफसे गुजरात आ रहे कंटेनर को चेकपोस्ट पर तैनात पुलिस जवानों ने रुकवाकर तलाशी ली, जिसमे सफेद पाउडर के कट्टों के नीचे से 24 लाख 98 हजार 400 लागत की 5436 शराब बोतल के साथ हरियाणा निवासी छोटूराम जाट, जुबेर हुरमत मुसलमान को गिरफ्तार कर अमीरगढ़ पुलिस ने की।