पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परशुराम जयंती महोत्सव आज से, 5 दिन तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम

परशुराम जयंती महोत्सव आज से, 5 दिन तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परशुराम जयंती महोत्सव का शुभारंभ शनिवार को ध्वजारोहण से होगा। परशुराम जयंती को 5 दिवसीय महोत्सव के रूप में मनाने का निर्णय किया गया था। कार्यक्रम को लेकर सवेरे 11 बजे ध्वजारोहण के साथ जयंती के कार्यक्रमों का शुभारंभ होगा। साथ ही जलेबी रेस, चम्मच रेस, पूरी बेलने की प्रतियोगिता सहित अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। प्रथम दिन समाज के दिवंगत अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम जोशी की स्मृति में आयोजित कलश दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ शाम को अतिथि करेंगे। तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए संचालन समिति के संयोजकों की बैठक हुई। जिसमें संयोजक मनीष परसाई, गोपाल शर्मा, शैलेश अवस्थी, कमल मिश्रा, ज्योतिर्मय शर्मा, सुबोध नारायण शर्मा, मनोज शर्मा, दिलीप पांडे, प्रवीण शर्मा, मोहित शर्मा, मुकेश मिश्रा ने समिति के सदस्यों के साथ विचार-विमर्श किया। उपाध्यक्ष के.के मिश्रा ने बताया कि डॉ.राधेश्याम जोशी की स्मृति में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं व उत्कृष्ट कार्य करने समाजबंधुओं को पारितोषिक व स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर ओमप्रकाश, दिलीप शर्मा, पंडित मणिलाल, भरत महाराज, रवि शर्मा, संजय शर्मा, सुनीलखोत, अभिषेक शर्मा, राजन वशिष्ठ ,मुकेश मिश्रा, गणेश आचार्य, पुनिल छंगाणी, आलोक गॉड, धर्मेंद्र गौतम, मोहित वैष्णव, संजय शर्मा, मनीष शर्मा, बनवारी लाल ओझा, मनीष पांडे, नीरज शर्मा, नवल शर्मा, जितेंद्र गौड़, नरेंद्र मिश्रा, मनोज शास्त्री, रवि शर्मा, आनंद शर्मा ,दीपक शर्मा ,बनवारीलाल ओझा, दीपक त्रिवेदी, संजय जानी, तुषार त्रिवेदी सचिव अमित जोशी सहित अन्य उपस्थित थे।

घर-घर जाकर किया संपर्क

परशुराम जयंती महोत्सव को लेकर घर-घर जाकर संपर्क किया। कार्यक्रम संयोजिका कल्पना छंगाणी व अर्चना शर्मा ने बताया कि महोत्सव को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को समाज की महिलाओं ने शहर के आबकारी मोहल्ला, ब्रह्मपुरी, गणेश कॉलोनी, मानपुर, सांतपुर आदि क्षेत्रों में घर-घर संपर्क किया। कार्यक्रमों में सहभागी बनने के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर निर्मला दायमा, माया मिश्रा ,एडवोकेट अर्चना शर्मा, प्रीति वाजपेई, अर्चना स्वाध्याय, राखी दायमा, चित्रलेखा आचार्य, सुमन शर्मा, मधु पांडे, स्नेहबाला शर्मा, सुमन शर्मा, कल्पना छंगाणी, रेखा राजपुरोहित आदि उपस्थित थीं।

खबरें और भी हैं...