सैनजी महाराज की जयंती धूमधाम के साथ मनाई
अनादरा | जागरूक सैन सेवा समिति आबूरोड के तत्वावधान में कस्बे में सैनजी महाराज की जयंती धूमधाम के साथ मनाई। महोत्सव पर सवेरे पंडित ने शुभ मुहूर्त में सैनजी महाराज एवं निंबजी माता एवं शिव (भोलेनाथ) का पक्षाल कर अभिषेक किया गया। यजमानों ने यज्ञ में आहुतियां दी। इसके बाद में समाजबंधुओं की बैठक हुई। इसमें बेटा-बेटी का भेद खत्म करने के लिए पुत्री जन्म पर भी थाली बजाने का निर्णय लिया। शिक्षा के क्षेत्र में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने का निर्णय लिया। सैनजी महाराज मंदिर के आगे परमार्थ प्याऊ लगाने का निर्णय लिया गया। वहीं रात को एक शाम निंबजी माता के नाम भजन संध्या में कलाकार महेन्द्र सैन एवं चंदन सैन एंड पार्टी ने भजनों की शुरुआत गणपति वंदना से की। इसके बाद कलाकारों ने एक से बढ़ कर एक भजनों की शानदार प्रस्तुतियां देकर वाहवाही लूटी।
अनादरा. कार्यक्रम में मौजूद समाज के लोग।