पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नदी की सुरक्षा दीवार नहीं होने से बारिश में हो सकता है खतरा

नदी की सुरक्षा दीवार नहीं होने से बारिश में हो सकता है खतरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नदी की सुरक्षा दीवार नहीं होने से बारिश में हो सकता है खतरा

आबूरोड|
शहर के निकटवर्ती ओर गांव में विट्ठल भगवान के मंदिर के पास नदी की सुरक्षा दीवार पूरी नहीं होने से ग्रामीणों को बारिश के दिनों में खतरा हो सकता है। हर साल की बरसात में मिट्टी कटाव से गांव की मुख्य आबादी व प्राचीन मंदिर को खतरा बढ़ रहा है। करीब डेढ़ साल पहले जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया को ग्रामीणों ने मौका स्थल पर बुलाकर समस्या से अवगत कराया था। इसके बाद इस सुरक्षा दीवार का कार्य प्रारंभ हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि यह सुरक्षा दीवार पूरी नहीं हो पाई। इससे गांव की मुख्य सड़क व आसपास का कचरा नदी की ओर गिर रहा है।



ग्रामीण सुरेश पुरोहित, मीठालाल रावल, किशन कुमार पुरोहित, जगदीश रावल, थानाराम रावल ने बताया कि इस समस्या से प्रशासन को कई बार अवगत कराया गया है, लेकिन कोई राहत नहीं मिली।

खबरें और भी हैं...