आरओ प्लांट खराब होने से ग्रामीणों को नहीं मिल रहा शुद्ध पानी
आबूरोड| समीपवर्ती भैंसासिंह ग्राम पंचायत के चंद्रावती गांव में लगा आरओ प्लांट करीब एक महीने से खराब होने के कारण ग्रामीणों को शुद्ध पानी नहीं मिल पा रहा है। यहां रहने वाले करीब 200 लोगों ने आरओ प्लांट से पानी के लिए कार्ड बना रखे है, लेकिन प्लांट खराब होने के कारण भीषण गर्मी में लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसी जानकारी ग्रामीणों ने कई बार टोल फ्री नंबर पर विभाग के अधिकारियों को दी, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि आरओ प्लांट बंद होने से करीब 200 कार्ड धारकों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।