पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वन वे की हालत खस्ता, प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान

वन-वे की हालत खस्ता, प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विकास कार्यों के नाम पर नगर पालिका शहर की मूलभूत समस्याओं से मुंह मोड़ रही है। लगातार शिकायतों के बावजूद नगर पालिका प्रशासन बेखबर है। करीब दो दशकों की जद्दोजहद के बाद रेलवे ने नगर पालिका को वनवे के लिए सड़क उपलब्ध कराई। नगर पालिका प्रशासन ने पहले दिन तो पाइप डालकर फोटो खिंचवाकर वाहवाही लूट ली, लेकिन बाद में इस मार्ग पर ध्यान नहीं दिया। इस मार्ग पर आवागमन बुरी तरह खराब हो रहा है। खासकर दुपहिया वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। दिनभर इस मार्ग पर धूल उड़ती है नगर पालिका इस ओर ध्यान नहीं दे रही। इसके विपरीत चौराहों को विकसित करने के नाम पर पुलिस की गुमटी, यातायात में अवरोध के लिए निर्णय व काम करना भी नगरपालिका के लिए चुनौती बन गया है। मानपुर चौराहे के सौंदर्यीकरण का दावा भी खोखला साबित हो रहा है। इस सड़क पर हो रहे गड्ढों पर नगर पालिका ने मिट्टी डाल दी, जिससे धूल उड़ती रहती है। दूसरी तरफ इस मार्ग को बनाने के साथ ही यहां पर गड्ढे और उबड़-खाबड़ होने से दुपहिया वाहन चालकों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

टेंडर आमंत्रित किए हैं, शीघ्र करेंगे मरम्मत

इसके लिए टेंडर आमंत्रित करा दिए गए है। जल्द ही इसका निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। इससे पहले एक-दो दिन में इसे आवागमन के लायक बनाने के लिए इसे ग्रेवल करा कर समतल किया जाएगा। -सुरेश सिंदल, पालिकाध्यक्ष, आबूरोड

चौराहों के विकास के नाम पर पालिका सक्रिय बाग-बगीचे व सड़कें खस्ताहाल, राहगीर परेशान

शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु करने के लिए बनाए गए वन-वे रोड की हालत खस्ता है।

खबरें और भी हैं...