आबूरोड | शहर की हीना कॉलोनी निवासी विवाहिता ने अपने पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया है। शहर पुलिस के अनुसार ममता उर्फ सोनू ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वर्ष 2011 में पारम्परिक रीति-रिवाज के अनुसार उसकी शादी तखतगढ़, पाली निवासी शांतिलाल पुत्र रमेश कुमार के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही आरोपी पति एवं अन्य ससुरालवालों ने दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताडि़त करना शुरु कर दिया तथा मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।