पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जयपुर फुट एवं नेत्र जांच शिविर में बांटे उपकरण

जयपुर फुट एवं नेत्र जांच शिविर में बांटे उपकरण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जावाल. शिविर में दिव्यांगों को उपकरण वितरित किए गए।

जावाल | कस्बे के आदर्श चिकित्सालय में रविवार को धर्मीबाई रिखबदास जैन परिवार की ओर से निशुल्क जयपुर फुट एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में दिव्यांग प्रकोष्ठ चेयरमैन धन्नाराम पुरोहित, गोपालन राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, जिलाध्यक्ष लुंबाराम चौधरी, सहायक निदेशक राजेंद्र पुरोहित, डिप्टी सीएमएचओ, पूर्व सरपंच रामवीरसिंह, पंचायत समिति सदस्य प्रेम कुंवर, सरपंच ललिता भांड, भामाशाह परिवार के चंद्रकांत जैन, ग्लोबल अस्पताल के डॉ. विनीत, राजस्थान अस्पताल के डॉ. चंद्र जैन अतिथि के रुप में मौजूद थे। ग्रामीणों ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान चिकित्सा शिविर संयोजक नैनमल ने बताया कि नेत्र जांच के 112 व 13 मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए आबूरोड भेजे गए। वहीं 130 दिव्यांगों की जांच व केलिपर्स वितरित किए गए। इस मौके रमेश टेलर, हेमंत नागर, तुलसी पुरोहित, अनिल पोरवाल, हेमंत ओझा, भरत नागर, जितेंद्रसिंह, पुनीत अग्रवाल, रामलाल रावल, भरत सोनी, प्रकाश घांची, समाजसेवी शैतानसिंह रावणा, विनोद सोनी, प्रकाश बागरेचा, कालूराम, जगाराम, छगनलाल समेत ग्रामीण मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...