पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरूपगंज के पास दो बाइकों की भिडं़त में युवक की मौत

सरूपगंज के पास दो बाइकों की भिडं़त में युवक की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खाखरवाड़ा मार्ग पर शनिवार देर रात को दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। थानाप्रभारी भगवतसिंह के अनुसार निंबज रोहिड़ा निवासी मीताराम पुत्र लुंबाराम गरासिया अपनी बाइक पर नागपुरा अपने रिश्तेदार को मिलने गया था। रात करीब दस बजे नागपुरा से उसके परिचित के बहनोई को मिलने के लिए ईसरा जाने के लिए रवाना होकर काछौली से खाखरवाड़ा के बीच रात साढ़े दस बजे पहुंचे थे कि सामने से आ रही बाइक के चालक भानाराम पुत्र बाबूलाल गरासिया ने उसकी बाइक के टक्कर मार दी, जिससे वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय चिकित्सालय लाया जहां पर उसका प्राथमिक उपचार के बाद उसे इलाज के लिए आगे रैफर किया। आबूरोड से घायल को इलाज के लिए आगे ले जा रहे थे कि बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाकर रविवार सुबह पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

नो निगेटिव न्यूज

सिर्फ वहीं नकारात्मक खबर, जो आपको जानना जरूरी है

पिंडवाड़ा में ईसरा मार्ग पर टेंपो पलटा, बुजुर्ग की मौत

शादी में भाग लेकर लौट रहा था वृद्ध

भास्कर न्यूज | पिंडवाड़ा

समीपवर्ती ईसरा मार्ग पर वावरली स्कूल के पास शादी समारोह से वापस अपने घर जा रहे एक बुजुर्ग की टेम्पो पलटने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। थानाप्रभारी भगवतसिंह के अनुसार भाणाराम पुत्र राजाराम गरासिया निवासी राणेला फली पंचदेवल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि शनिवार सुबह उसके पिता राजाराम पुत्र रामाराम गरासिया परिवारजनों के साथ रिश्तेदारी में शादी समारोह होने से दांताफली मांडवाड़ा खालसा गए थे। शाम को पांच बजे मांडवाड़ा खालसा से एक टेम्पो में बैठकर आ रहे थे कि वावरली स्कूल के पास टेम्पो चालक सोमाराम पुत्र दीताराम गरासिया निवासी मांडवाड़ा खालसा ने वाहन को लापरवाही से चलाया, जिससे टेम्पो पलट गया। इससे टेम्पो में बैठे उसके पिता गंभीर चोंट लगी, जिसे स्थानीय चिकित्सालय लाया जहां पर चिकित्सकों ने उसके मृत घोषित किया। पुलिस ने शनिवार रात को शव को कब्जे में लेकर स्थानीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाकर रविवार सुबह पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

खबरें और भी हैं...