आबूरोड/रेवदर | पालड़ी गांव में फूड प्वाइजनिंग के शिकार मरीजों से मिलकर जनप्रतिनिधियों ने भी जानकारी ली। आबूरोड में यूआईटी अध्यक्ष सुरेश कोठारी,पालिका अध्यक्ष सुरेश सिंदल, नेता प्रतिपक्ष नरगिस कायमखानी, पार्षद योगेश सिंघल, कांतिलाल परिहार, ब्लॉक अध्यक्ष रसीद खान सहित अन्य ने अस्पताल में मरीजों से जानकारी ली। इसी प्रकार युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष अरूण परसरामपुरिया ने भी चिकित्सालय पहुंच कर मरीजों की कुशल क्षेम पूछी।
इधर, पालड़ी गांव में घर घर सर्वे शुरु किया गया।
इस कार्य में पंचायत समिति सदस्य विजय अग्रवाल व भाजयुमो मंडल अध्यक्ष गणपतसिंह आदि ने सहयोग किया। क्षेत्रीय विधायक जगसीराम कोली भी रेवदर चिकित्सालय पहुंचे तथा रोगियों एवं उनके परिजनों से बात कर स्वास्थ्य की कुशलक्षेम पूछी।