आबूरोड | आबूरोड ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रसीद खान एवं नगरपालिका में प्रतिपक्ष की नेता नरगिस कायमखानी की अगुवाई में कांग्रेस जेडीएस गठबंधन की सरकार बनने का मार्ग प्रशस्त होने की खुशी में कांग्रेसियों ने रविवार दोपहर रेलवे स्टेशन तिराहा पर पटाखे फोड़कर खुशियां मनाई। इस मौके वरिष्ठ पार्षद कांतिलाल परिहार, पार्षद योगेश सिंघल, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गणेश बंजारा, सुभाष चौधरी, मुकेश मिश्रा, पूर्व पार्षद शिवशंकर शर्मा, अमराराम गरासिया, जितेंद्र परिहार तरतोली, राजेश परिहार, अशोक कुमार और कांति सिंदल मौजूद थे।