आबूरोड | श्रीसच्चा कृपा फाउंडेशन इलाहबाद एवं विप्र समाज के पूर्व अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम जोशी परिवार के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार से श्रीमद दिव्य भागवत कथा एवं ज्ञानयज्ञ का आयोजन होगा। इस दौरान करुणामई गुरु मां संगीतमय प्रवचन करेगी। विप्र समाज अध्यक्ष के अनुसार कार्यक्रम संयोजक मधु पांडे की अगुवाई में सदस्यों ने घर-घर जाकर निमंत्रण पत्र दिए।