आबूरोड | 21 जून को मनाए जा रहे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारी संस्थान तथा आयुष मंत्रालय के संयुक्त तत्वाधान में शांतिवन में सोमवार को महीने तक चलने वाले योग कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इसके तहत पूरे जिले समेत राजस्थान में कर्ई कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम के कॉर्डिनेटर डॉ. बनारसीलाल साह ने बताया कि सोमवार को सवेरे 5.30 बजे शांतिवन में योग एवं राजयोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें आस पास समेत कई स्कूलों के बच्चे भी भाग लेंगे। इसका उद्घाटन संस्था की संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी, महासचिव निर्वेर, विधायक समाराम गरासिया, विधायक जगसीराम कोली, माउंट आबू पालिका नगरपालिका चेयरमैन सुरेश थिंगर, आबूरोड नगरपालिका चेयरमैन सुरेश सिंदल, यूआईटी चेयरमैन सुरेश कोठारी व भरत समेत कई पदाधिकारी भाग लेंगे। इस दौरान योग की विभिन्न क्रियाओं के साथ राजयोग का भी अभ्यास कराया जाएगा, जिसमें समाज के सभी वर्ग के लोग शामिल होंगे।