पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डीआरएम के दौरे से पहले रेलवे स्टेशन पर सुधारी जा रही व्यवस्थाएं

डीआरएम के दौरे से पहले रेलवे स्टेशन पर सुधारी जा रही व्यवस्थाएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर मंडल प्रबंधक राजेश कुमार कश्यप इस हफ्ते के अंत तक आबूरोड आएंगे। इस दौरान वे रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्री सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। उनके दौरे को देखते हुए स्थानीय प्रशासन की ओर से स्टेशन एवं आसपास की व्यवस्थाओं को दुरुस्त बनाने का कार्य शुरु कर दिया गया है। यह उनका आबूरोड का पहला दौरा होगा। स्टेशन अधीक्षक आरएन जाटव के अनुसार रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक व दो के बीच बने ड्रेनेज नाले एवं बाहर मुख्य मार्ग पर प्रवेश एवं निकास द्वार पर लगे काउ केचर की सफाई करवाई जा रही है।

खबरें और भी हैं...